Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने कादरी गोपालनाथ के निधन पर शोक प्रकट किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक संगीत के वरिष्ठ संगीतज्ञ श्री कादरी गोपालनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “असाधारण कादरी गोपालनाथ उत्कृष्टता के प्रतीक थे। अपनी अनूठी लगन और प्रतिभा के बल पर उन्होंने कर्नाटक संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका संगीत सभी महाद्वीपों में लोकप्रिय था। उनके निधन से मुझे अपार दुख पहुंचा है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।

Exit mobile version