नई दिल्ली, 25 सितंबर 2020। आखिरकर दिल्ली के सीएम ने कृषि विधेयकों पर अपनी राय दे ही दी है। जी हां उन्होंने कहा कि कृषि विधेयकों में बहुत सारी समस्याएं और खामियां हैं। उन्हें दूर किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं तो ये नहीं कह सकते कि सारे किसानों को गुमराह किया गया। राज्यसभा में बिना वोटिंग के बिल पास कराना भी सही नहीं है।
गौरतलब है कि विपक्ष और किसान संगठनों के विरोध के बीच संसद के दोनों सदनों ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य विधेयक-2020 और कृषक कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान कर दी है। राज्यसभा में कृषि विधेयकों के पारित होने के दौरान अनुचित व्यवहार के कारण शेष सत्र के लिए निलंबित किए गए आठ सांसदों में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह भी शामिल थे।
कृषि विधेयकों में बहुत सारी समस्याएं और खामियां हैं: सीएम अरविंद केजरीवाल
Previous Articleबहराइच में डेंगू के मामले में तेजी: 15 में से 3 बच्चे प्रभावित
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
