सरसावा, 25 सितंबर 2020। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध में हाईवे 344 पर लगभग ढाई घंटे तक जाम लगाया। इसके साथ ही कार्यक्रताओं नें मौके पर पहुंचे एसडीएम हिमांशु नागपाल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम 4 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। इस दौरान प्रशासन पूरा मुस्तैद रहा।
ज्ञात हो कि शाहजहांपुर में करीब 11:00 बजे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे 344 पर जाम लगा दिया। जिसके बाद यातायात बाधित रहा। हाईवे पर वाहनों की काफी लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम हिमांशु नागपाल को किसानों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 4 सूत्रीय ज्ञापन दिया। जिसमें कृषक कीमत आश्वासन एवं कृषि सेवा पर करार अध्यादेश 2020 कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश 2020 आवश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन अध्यादेश 2020 कृषि और किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को तुरंत वापस लिया लेने के लिए कहा गया।
2 न्यूनतम समर्थन मूल्य को सभी फसलों पर लागू करते हुए कानून बनाया जाए समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीदी को अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाए।
3 रेलवे भूमि अधिग्रहण में मुआवजा की समीक्षा कर किसानों को एक समान मुआवजा तथा चक मार्ग दिलवाये जाए।
4 गन्ने की फसल में लगी लागत को देखते हुए चालू गिराई सत्र का गन्ने मूल्य 450 रुपए प्रति कुंतल घोषित कराया जाए।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
