नई दिल्ली, 30 सितंबर 2020। देश का सबसे बड़ा मामला बाबरी मस्जिद विंध्वस मामले पर आज फैसला आने वाला है। इस मामले में 49 आरोपी में 17 की पहले ही मृत्यु हो चुकी है जिसके बाद 32 आरोपियों पर आज फैसला आना है। सारे आरोपी कोर्ट में मौजुद है लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण 6 आरोपी घर से फैसले का इंतजार कर रहे हैऔर उन्होंने हाजिरी माफी की अर्जी दी है जिसके बााद वे वीडिय़ों कांफ्रेसिंग के माध्यम से ही कोर्ट में शामिल होंगे।
ज्ञात हो कि 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया था। 16वीं शताब्दी में बनाई गई बाबरी मस्जिद ढांचे को गिराने के बाद देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया था, जिसके कारण हिंसा भी हुई और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। अब एक बार फिर बाबरी विध्वंस की चर्चा हो रही थी क्योंकि इस घटना के लगभग 27 साल बाद 30 सितंबर को इस मुकदमे का फैसला आने वाला है।
बाबरी मस्जिद मामलें में विशेष अजालत आज सुनाएगी फैसला
Previous Articleमैनेजमेंट में खराबी के कारण संकट में फंसा लक्ष्मी विलास बैंक
Next Article 28 साल बाद बाबरी केस में फैसला आज, सभी आरोपी हुए बरी
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
