बलरामपुर, 1 अक्टूबर 2020। एक के बाद एक रेप की घटनाएं सामने आ रही है प्रतीत हो रहा है प्रेदस में अपराधियों को ना ही कानुन का भय है ना ही समाज का। लगातार रेप के मामले सिर्फ बढ़ रहे है और महिलाएं अपनी इज्जत औऱ जान गंवा रही है इसके साथ ही अपराधियों को हौसले बुलंद होते जा रहे है। जी हां ऐसा ही कुछ चल रहा है हमारे देश में प्रदेश में…अभी हाथरस के बेटी की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि बलरामपूर की बेटी को हैवानों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया।
बलरामपुर जिले के अंतर्गत आने वाले थाना कोतवाली गैसड़ी में लड़की सुबह 8:00 बजे अपने घर से निकलती है और एक कॉलेज में एडमिशन के लिए जाती हैं तभी उसका अपहरण कर लिया जाता है और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया जाता है। लड़की घर तकरीबन 7:00 बजे शाम में पहुंचती है और वह बेहोशी की हालत में होती है। परिजन लेकर उसे अस्पताल भागते हैं लेकिन अस्पताल में डॉक्टर उसे रेफर कर देते हैं। रास्ते में उसकी मौत हो जाती है। बलरामपुर जिले में आलाधिकारी इस घटना को दबाने का प्रयास कर रहे है।
परिजनों का आरोप है कि हमारी लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किया गया है। बलरामपुर जिले के रिमोट एरिया में लड़की अपना एडमिशन करवाने के लिए एक डिग्री कॉलेज में गई हुई थी। जहां पर ही उसे कुछ अपहरणकर्ताओं ने पहले अपहृत किया फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। उसके कुछ साथी उसे अपने साथ ही ई रिक्शे पर बिठाकर कहीं बाजार में ही स्थित एक कमरे में ले गए। जहां पर उसे इंजेक्शन लगा कर बेहोश किया गया। फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि जिन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने न केवल उसका कमर तोड़ दिया। जब वह घर पहुंची तो बोल नहीं पा रही थी। किसी तरह उसने मुझसे रोते-रोते कहा कि मम्मी मुझे बचा लीजिए, मैं मरना नहीं चाहती हूं। मृतका का पोस्टमार्टम कर दिया गया है और उसे और उसके शव को उसके घर भेजा जा रहा है।
हाथरस के बाद बलरामपुर- हैवानित का शिकार हुई बेटी की मौत
Previous Articleअक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बम’ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज़
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
