समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,4 अक्टूबर।
जहां एक तरफ अनलॉक प्रॉसेस के तहत धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने के आसार थे वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि अभी दिल्ली में सभी स्कूलें 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए केजरीवाल सरकार यह फैसला किया है।
इसकी जानकारी दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दी। शिक्षा निदेशालय की ओर से सोमवार को औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। इससे पहले सभी स्कूलों को पांच अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया था।
हालांकि ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी। साथ ही जरूरत के हिसाब से पुराने दिशानिर्देशों के अनुसार, शिक्षकों और स्टाफ को स्कूल बुलाया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर तक सभी सरकारी सहायता प्राप्त, प्राइवेट, नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) और छावनी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल बंद रहेंगे। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि इस बारे में स्टाफ, अभिभावकों और छात्रों को फोन कॉल, एसएमएस या अन्य माध्यमों से जानकारी देकर उन्हें सूचित करें।
केजरीवाल सरकार ने जारी किया आदेश, अभी नहीं खुलेंगे स्कूल
Previous Articleबलिदान-दिवस- जयमंगल पांडे और नादिर अली का बलिदान
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
