समग्र समाचार सेवा
वेलिंगटन,14 अक्टूबर।
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय टीम के पूर्व चयनकर्ता जॉन रीड का निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। क्रिकेटर होने के साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मैच रेफरी भी रहे थे। 1959 में उन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था। रीड ने 1949 में मानचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 58 टेस्ट मैच खेले जिसमें 3428 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में छह शतक और 22 अर्धशतक हैं। रीड ने 246 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10535 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 85 टेस्ट विकेट झटके हैं। रीड ने 1965 में क्रिकेट से संन्यास लिया था। रीड ने 1956 में वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट जीत में कप्तानी की थी।
रीड को 50 और 60 के दशक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता था। उन्होंने 34 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने पहली तीन जीत दर्ज की थी।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
