समग्र समाचार सेवा
बलिया,20 अक्टूबर।
दुर्जनपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को लखनऊ में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तारी करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बता दें कि इसके बाद डीआईजी आजमगढ़ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि धीरेन्द्र सिंह को आश्रय देने वाले रिश्तेदारों व उसके संबंधियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि धीरेंद्र सिंह पर गैंगस्टर सहित कई धाराओं के तहत करवाई होगी, साथ उसकी संपत्ति कुर्क होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि धीरेन्द्र सिंह पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। राजनैतिक संरक्षण मिलने के बाद उसके अपराध बढ़ते गए, वह अधिकारियों व पुलिस इंस्पेक्टर को धमकाने वह गाली गलौज भी करता था।
यही कारण रहा कि इनाम की घोषणा होने के बाद वह पागलों की तरह दर-दर की ठोकर खाता रहा।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
