समग्र समाचार सेवा
ललितपुर, 21 अक्टूबर।
मछली पालन खादान में 4 बच्चो के शव मिलने से गांव में हडकंप मच गया है। मामला ललितपुर जनपद के थाना पूरा कला अंतर्गत झाबर गांव का है। एक छोटी सी खदान में 4 बच्चों के शव मिले हैं। बता दें कि वहां पास में इन बच्चों के खेत भी हैं जहां शाम को एक ही परिवार के चार बच्चों की लाश मिली है। परिजनों का कहना है कि बच्चों की हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार चारों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे।
बच्चों का पिता संतोष ने बताया कि बच्चों को जहर देकर मारा गया और खदान में फेंका गया है तो दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि चारों बच्चों के पानी में नहाने गए थे जिससे उनकी मौत हुई है। परिजनों के अनुसार मामला जमीनी विवाद का है इसलिए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
