समग्र समाचार सेवा
बदायूं,21 अक्टूबर।
बदायूं में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देकर पुलिस शहीद दिवस मनाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा नें जनपद बदायूं के पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में शहीद पुलिस कर्मियों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों नें शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को हमारे देश के प्रत्येक पुलिस बल द्वारा पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस अपने कर्तव्यपालन में संवेदनशीलता. समर्पण और बलिदान का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत करने वाले पुलिस कर्मिको की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इस दिन हम उन वीर शहीद पुलिस कर्मिको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होने राष्ट्र व समाज की रक्षा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति दी है।
बदायूं में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देकर मनाया गया पुलिस शहीद दिवस
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
