समग्र समाचार सेवा
मुरादाबाद, 22 अक्टूबर।
जहां एक तरफ समाज में मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है वहीं एक कलयुगी बेटे नें अपनी ही मां पर जानलेवा हमला किया है। मामला जनपद मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र स्थित डिप्टी गंज का है। डिप्टी गंज निवासी विधवा महिला कृष्णा कुमारी ने अपने छोटे बेटे मृदुल पर मारपीट और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
बता दें कि महिला का बेटा उसके साथ आए दिन जमीन-जायदाद को लेकर झगड़ा करता रहता है। मामला इतना बढ़ गया है कि अब उसका बेटा उसकी जान ले लेना चाहता है।
विधवा महिला का कहना है कि मेरा छोटा बेटा मृदुल जायदाद के पीछे मेरे साथ आए दिन मारपीट कर उसे घर से निकालने की धमकी देता है। महिला का आरोप है उसके छोटे बेटे ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। जिसके बाद महिला ने अपने छोटे बेटे मृदुल को जायदाद से बेदखल कर दिया है। अब उसका बेटा अपनी मां का दुश्मन बन गया। महिला ने कहा कि अपने छोटे बेटे की हरकतों की शिकायत कई बार थाना नागफनी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन उनकी कोई भी फरियाद नहीं सुनी गई जिसके बाद आज महिला ने एसएसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला मैं आत्महत्या कर लूंगी।
Previous Articleसंधिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवती का शव
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
