समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अक्टूबर।
हरियाणा के साथ पंजाब में पराली जलाने का असर दिल्ली-एनसीआर में साफतौर पर दिखाई देने लगा है। पंजाब व हरियाणा सहित आसपास के राज्यों में किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। राजपथ व रायसीना हिल पर सोमवार दिन में राष्ट्रपति भवन तीन बजे के आसपास स्मॉग में ओझल हो गया।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा जारी डाटा के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्टर 405 पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। इसके साथ ही दिल्ली के आइटीओ, द्वारका और रोहिणी में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि वायु गुणवत्ता स्तर बढ़ने की स्थिति में बच्चों और बुजुर्गों को खास देखभाल की जरूरत है। वायु प्रदूषण में इजाफा होने की स्थिति में बच्चों और बुजुर्गों को घरों से निकलने में परहेज करना चाहिए। अगर जरूरत हो तो एन-95 मास्क पहनकर ही घरों से निकलें, जिससे प्रदूषण और कोरोना वायरस संक्रमण दोनों से बचाव संभव हो।
दिल्ली में स्मॉग के कारण धुंधला नजर आया राष्ट्रपति भवन
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
