समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 27अक्टूबर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे प्रदेश के मुखिया के इस्तीफ़े की माँग की है।
उपाध्याय ने कहा कि मा. उच्च न्यायालय के आज के आदेशों के आलोक में मुख्यमंत्री को एक क्षण भी अपने पद पर बने रहने का औचित्य नहीं है।
सी॰बी॰आई॰ को तुरन्त केस रजिस्टर कर आरोपी की गिरफ़्तारी होनी चाहिये।
उपाध्याय ने कहा कि यह कैसा ज़ीरो टोलरेंस है?
यदि मुख्यमंत्री सचमुच भ्रष्टाचार के प्रति गम्भीर हैं तो उन्हें जाँच हेतु सी॰बी॰आई॰ के समक्ष स्वयं को प्रस्तुत करना चाहिये और उससे पूर्व अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिये।
कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश के मुखिया के इस्तीफ़े की मांग की
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
