समग्र समाचार सेवा
मुजफ्फरनगर,29अक्टूबर।
थाना जानसठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 1 असली और 2 नकली बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ साथ 2 तमंचे व कारतूस बरामद किये है पकड़े गए आरोपी अवैध असला सप्लाई करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य हैं इस गिरोह के तीन सदस्य गत 12 अक्टूबर को 5 अवैध पिस्टल व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ जेल जा चुके है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान मीरापुर जानसठ रोड से एक ढाबे के पास से 3 लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 3 बुलेटप्रूफ जैकेट व 2 अवैध तमंचे बरामद किए है पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील चंद्रा पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी मोहल्ला पछायान थाना मीरापुर, मानसिंह पुत्र घसीटू निवासी कासमपुर खोला थाना मीरापुर, श्याम किशन मेहरा पुत्र किशन मेहरा निवासी विकास विहार थाना सिविल लाइन मेरठ के रूप में हुई है पुलिस ने पकड़े गए पकड़े गए आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि गत 12/13 अक्टूबर की रात्रि में थाना जानसठ कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 5 अवैध पिस्टल कारतूस और चोरी की बाइक के साथ पकड़े रणजीत व मनीष ठाकुर तथा अमित ठाकुर भी हमारे ही गिरोह है सदस्य है, जो पकड़े गए थे। अवैध असलाह पिस्टल व अवैध तमंचों की सप्लाई का कारोबार करते है। इस दौरान श्याम किशन मेहरा ने बताया कि वह चेन्नई से सुरेश नामक व्यक्ति से इन बुलेटप्रूफ जैकेट को 50-50 हजार रुपये में खरीदता है, जो वाईएसआर एंटरप्राइज नाम की कंपनी चलाता है, तथा 1 लाख 25 हजार से 1 लाख 35 हजार में आगे बेच देता है, ओर अधिक मुनाफा कमाने के लिए अब वह असली बुलेटप्रूफ जैकेट दिखाकर नकली बुलेटप्रूफ जैकेट बेचने आया था। इस दौरान एसपी देहात ने ओर अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अपराधियो के विरुद्ध पूर्व में भी काफी मुकदमे पंजीकृत है, इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
Previous Article‘कांग्रेसमय’ होती भाजपा के अन्तःपुर में असन्तोष की आहट…!
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
