समग्र समाचार सेवा
फिरोजाबाद, 2नवंबर।
उत्तर प्रदेश में सरकार के लाख कोशिशों के बावजुद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ औऱ अपराध की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है।
फिरोजबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र के गढ़ी दया गांव में बदमाशों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, महिला ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया, इस वारदात में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है. फिरोजबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र के गढ़ी दया गांव में बदमाशों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, महिला ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया. इस वारदात में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह खेतों से सिंचाई कर लौट रही थी. तभी रास्ते में 4 लोगों ने उससे छेड़छाड़ की, जब उसने इसका विरोध किया तो 2 लोगों ने उस पर तेजाब डाल दिया। महिला का दावा है कि वह आरोपियों को जानती-पहचानती है. इस मामले में एसपी सिटी फिरोजाबाद ने बताया कि थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी दया में एक महिला के ऊपर तेजाब डालने का मामला आया है, महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, महिला 23 प्रतिशत जली हुई है।
Previous Articleअडानी समूह को सौंपी गई लखनऊ एयरपोर्ट की कमान
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
