समग्र समाचार सेवा
टीकमगढ़, 5नवंबर।
निवाड़ी जिले के पूरा गांव में बुधवार को 3 वर्षीय मासूम बच्चा प्रह्लाद कुशवाहा अपने निजी बोर में गिर गया था, लेकिन 24 घंटे से अधिक का समय हो चुका है अभी तक प्रह्लाद को बाहर नहीं निकाला जा सका है। जहां एक तरफ प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे है, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बच्चे को सकुशल बाहर निकालने की अपील की है। बच्चे को सकुशल बाहर निकलाने में आर्मी के जवानों को और एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। सेना के जवान और एनडीआरएफ की टीम लगातार कार्य कर रही है। प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी दी कि बहुत जल्द बच्चे को सकुशल हम निकाल लेंगे।
बोरवेल में गिरने के 24 घंटे बाद भी अभी तक नहीं निकाला जा सका 3 वर्षिय मासूम
Previous Articleवैश्विक महामारी से बड़ी बहादुरी से लड़ा भारत- पीएम मोदी
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
