समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9नवंबर।
त्यौहारी सीजन और सर्दी की शुरूआत होने से बाजारों में रौनक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। ऐसे में बढते कोरोना और प्रदुषण से लोग बेखौफ नजर आ रहे है। ऐसे में पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मार्केट में लोगों की भीड़ देखी गई, लेकिन बावजूद इसके दुकानदारों का कहना है कि पहले के जैसे अब भीड़ नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि ये त्यौहारी सीजन फीका पड़ सकता है।
आपको बता दे कि बाजारों में आमतौर पर त्यौहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। ज्यादा से ज्यादा लोग खरीददारी के लिए बाजार में आ रहे है। वहीं ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ती नज़र आ रही है। दुकानदारों का कहना है कि उनके कहे जाने के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते है।
दिवाली की वजह से मार्केट में बढ़ी रौनक, कोरोना से बेखौफ हुए लोग
Previous Articleक्यों मनाया जाता है धनतेरस, जाने इसका महत्व और पौराणिक कथा!
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
