समग्र समाचार सेवा
प्रतापगढ़, 12नवंबर।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में फल प्रशोधन विभाग में फिर प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार जारी किए गए हैं। लेकिन अभी तक पूर्व में प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यार्थियों को अभी सरकार की तरफ से मिलने वाला अनुदान नहीं मिल पाया हैं। ऐसे में फल प्रशोधन विभाग की प्रधानाचार्या वीना पांडेय का कहना हैं कि जिन लोगों को अभी तक अनुदान नहीं मिल पाया हैं. उनके कागजातों में कोई ना कोई कमी हैं। जिसकी वजह से उनको अनुदान नहीं मिल पाया हैं।
बता दें कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लोगों को 1 लाख का अनुदान दिया जाता है। लेकिन अब तक विभाग ने पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसी भी अभ्यार्थी को अभी तक अनुदान नहीं मिल पाया। ऐसे में बड़ा सवाल की विभाग से प्रशिक्षण के लिए अभ्यार्थी रुचि क्यों नही लेता? कहीं प्रशिक्षण के लिए आने वाले बजट को हजम कर कागज़ पर ही प्रशिक्षण नही हो जाता।
फल प्रशोधन विभाग ने प्रशिक्षण के लिए जारी किए साक्षात्कार
Previous Articleनाबालिग को घर से किया अगवा की गई धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.