समग्र समाचार सेवा
सागर, 6दिसंबर।
एमपी में नगरीय निकायों के चुनाव संभवतया जनवरी माह में हो सकते है। इसकी अधिसूचना दिसम्बर माह में जारी हो सकती है।
नगरीय विकास एवं आवास मन्त्री भूपेंद्र सिंह ने आज नगरीय निकायों चुनाव को लेकर संकेत भी दिए है। सागर में उन्होंने एक अनोपचारिक
चर्चा में कहा कि 9 दिसम्बर को भोपाल में महापौर और अध्यक्षो के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। जिसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को विभाग द्वारा सौंप दी जाएगी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग आगे की प्रकिया सम्पन्न कराएगा। वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया पहले सम्पन्न हो चुकी है।
मन्त्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम के महापौर और नगरपालिका / परिषदों के अध्यक्षो के चुनाव सीधे मतदाताओं के जरिये होंगे। भाजपा सरकार इस सम्बंध में अध्यादेश ला चुकी है। विधानसभा के 28 दिसम्बर से शुरू होने वाले सत्र में विधेयक पारित कराया जाएगा।
जनवरी में आयोजित हो सकते है एमपी में नगरीय निकाय चुनाव: मन्त्री भूपेंद्र सिंह
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
