समग्र समाचार सेवा
रायबरेली, 20दिसंबर।
रायबरेली रेल कोच के निकट उस वक्त हड़कंप मच गया जब घने कोहरे के कारण दो ट्रकों में आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई वही किसी तरह लोगों ने घायल युवक को बाहर निकाला वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लालगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डॉक्टर ने ड्राइवर की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि मामला सुबह का है जब घने कोहरे के कारण लोग अपने घरों में कैद थे अचानक रेल कोच के सामने दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ड्राइवर के दोनों पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने के बाद लगे हुए जाम को खुलवाने में कड़ी मशक्कत करके देखी गई वही डॉक्टर ने ड्राइवर की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया वही डॉक्टर की माने तो युवक की हालत काफी गंभीर थी जिसको देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
घने कोहरे के कारण दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की हातल गंभीर
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
