समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन, 30दिसंबर।
अभी कोरोना महामारी के कहर कम हुआ भी नहीं है कि कोरोना के नए स्ट्रेन नें दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। जहां एक तरफ भारत में इसके पाए जाने से खलबली मची हुई है वहीं अब ये नया स्ट्रेन अमेरिका भी पहुँच गया है। अमेरिका में कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के संक्रमण का पहला मामला कोलोराडो में सामने आया है। राज्य के गवर्नर जैरेड पोलिस ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बारे में सबसे पहले ब्रिटेन में पता चला था। कोलोराडो के डेनवर में 20 वर्षीय एक युवक में वायरस का नया प्रकार मिला है। उसे पृथक-वास में रखा गया है. युवक ने हाल-फिलहाल कहीं यात्रा नहीं की थी. राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोलोराडो राज्य की प्रयोगशाला ने वायरस का नया स्वरूप मिलने की पुष्टि की है और रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र को इस बारे में सूचित किया है।
भारत के बाद अब अमेरिका में भी मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, मचा हडकंप
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
