समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,7जनवरी।
कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाने पर गुरुवार को कांग्रेस भड़की हुई नजर आ रही है। कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले को जनता को लूटने की नीति बताया और कहा कि उसे लूटतंत्र की नीति बंद करके बढ़ी दर तत्काल वापस लेनी चाहिए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार जनता को लूटने में लगी हुई है और उसने आज फिर लगातार दूसरे दिन पेट्रोल तथा डीजल के दाम बढ़ा दिए है जिससे दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपए तथा डीजल 74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया है और इससे 19 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं। उन्होंने इसे खुली लूट करार दिया और कहा कि उत्पादन शुल्क के रूप में लूटा यह पैसा जनता को वापस किया जाना चाहिए।
रणदीप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 258 प्रतिशत और डीजल पर 230 प्रतिशत बढ़ाया है जिसके कारण पिछले 73 वर्षों में देश में पेट्रोल -डीजल के दाम सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। इससे आम लोगों का बजट गड़बड़ा गया है और सरकार को जनता को राहत देते हुए बढ़ी कीमतें तत्काल वापस लेनी चाहिए।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से भड़का कांग्रेस, वापस लेने की मांग
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
