समग्र समाचार सेवा
भोपाल,10जनवरी।
मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 13 जिलों में हुई कौओं की मौत की वजह बर्ड फ्लू पाई गई है। इसी क्रम में आगर मालवा जिले के कुक्कुट बाजार को आगामी सात दिनों के लिए एहतियातन बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब तक 13 जिलों — इंदौर, मंदसौर, आगर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा में कौओ में बर्डफ्लू रोग की पुष्टि हो चुकी है। अब तक 27 जिलों से लगभग 1100 कौओं एव जंगली पक्षियों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से 32 सैंपल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल को जांच के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, आगर में कुक्कुट बाजार की दुकानों से लिए गए एक सैंपल में बर्ड फ्लू वायरस पाए जाने के बाद यहां कुक्कुट बाजार को सतर्कता एवं सावधानी की ²ष्टि से आगामी सात दिनों तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही मुर्गियों एंव अंडो आदि के विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है ताकि रोग संकमण के फैलाव से रोका जा सके।
मध्य प्रदेश में फैला बर्ड फ्लू, कुक्कुट बाजार 7 दिनों तक बंद
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
