समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 जनवरी।
ये कैसा इंसान है जो आए दिन आपस में लड़ाई-झगडें और खुन-खराबे करता तो है ही लेकिन अपनी इंसानियत जानवरों के साथ भी बरकरार नहीं रखता है। ऐसी हैवानियत कि धरती पर इंसान भी मरता जा रहा है और साथ में उसकी इंसानियत भी….
एक बार फिर जानवरों के साथ ऐसी हैवानियत का एक मामला सामने आया है जो बेहद दर्दनाक है। यह मामला इतना भयावह है कि सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मामला तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के मासिनागुड़ी का है, जहां एक जंगली हाथी भटकते हुए एक प्राइवेट रिसॉर्ट में जा पहुंचा। रिसॉर्ट में हाथी को देखकर एक कार्यकर्ता ने हाथी को भगाने के लिए उसपर जलता हुआ टायर फेंक दिया।
https://twitter.com/ur_voiceAkash/status/1352838087592841218
आग की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। जानवरों के प्रति हैवानियत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. बता दें कि जानवरों के साथ क्रूरता करती ऐसी कई वीडियो पहले भी सामने आ चुकी हैं. लेकिन ऐसे मामलों में अबतक भी कोई रोक नहीं लगी है।
आप खुद देख सकते है जलता टायर फेंके जाने के कारण हाथी के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी हाथी को इलाज के लिए ले गए. लेकिन इलाज के दौरान ही हाथी ने दम तोड़ दिया।
ज्ञात हो कुछ ही समय पहले केरल में भी एक ऐसा मामला सामने आया था। जहां लोगों ने पटाखों भरा अनानास गर्भवती हथिनी को खिला दिया था जिसके कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी।
