समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10 फरवरी।
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी के दिन किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी दीप सिद्धू के बाद मामले का एक और आरोपी इकबाल सिंह को दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया. इकबाल पर 50,000 रुपये का इनाम रखा गया था।
बता दें कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी. इस दौरान कई स्थानों पर उनकी पुलिस से झड़प हो गई थी. इस दौरान कई प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंच गए थे और लाल किले में घुस गए थे. कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले के गुंबदों और उस ध्वज-स्तंभ पर धार्मिक झंडा लगा दिया था जिसपर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।
दिल्ली में लाल किले पर हुई हिंसा का एक और आरोपी इकबाल सिंह होशियारपुर से गिरफ्तार
Previous Articleदेश में कोरोना के 11,067 नए मामले, 1,41,511 सक्रिय मामले
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
