Samagra Bharat News website

कविता और कहानी पाठन के लिए एक ओपन माइक वाराणसी में कवित्व मीडिया द्वारा कल आयोजित किया गया *

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 8मार्च।

कविता और कहानी पाठन के लिए एक सुंदर ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन टीम कविता मीडिया द्वारा कल वाराणसी में किया गया था।

यह कार्यक्रम 7 मार्च 2021 को सेंट्रल कन्वर्सेशन कैफे में, शाम 4 बजे से टीम कवित्व मीडिया द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर टीम कविता मीडिया ने विशेष रूप से इस तथ्य का उल्लेख किया कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य लेखन के प्रति नवोदित रूचि को बढ़ावा देना और उभरते लेखकों को एक मंच प्रदान करना ।

वाराणसी की ही एक उभरती लेखिका और सोशल मीडिया प्लैट्फ़ॉर्म पर अपने लेखन से एक अलग पहचान बनाने वाली , नीति पाण्डेय जिन्होंने हाल ही में अपनी पहली किताब “कुर्बतें” प्रकाशित की है, ने भी अपनी उपस्थति दर्ज करायी । आयोजन में भाग लेने वाली अन्य युवा प्रतिभाएँ थीं प्रियांशी गुप्ता, व्योमिका पांडे, करण शर्मा, तरंग श्रीवास्तव, और स्पर्श पाण्डेय ।

कार्यक्रम का आयोजन कवित्व मीडिया द्वारा वेदांग आयुर्वेदिक फार्मेसी के सहयोग से किया गया था।

ओपन माइक की मेज़बानी हर्षिता राय द्वारा की गयी और कार्यक्रम का संयोजन दिव्यांग पाण्डेय ने किया था।

Exit mobile version