समग्र समाचार सेवा
विकासनगर, 8मार्च।
जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने विकास नगर में एक प्रेस वार्ता कैग नियंत्रक एवं महालेखाछ परीक्ष की रिपोर्ट ने जिस तरह से प्रदेश के विभिन्न विभागों में काम करने वाले ठेकेदारों द्वारा खनिज चोरी यानि विभागों में बिना रवन्ना जमा कराए सरकार को लगभग 237 करोड रुपए का चूना लगाने का खुलासा किया है,ये कृत्य अधिकारियों/ ठेकेदारों/ माफियाओं की सांठगांठ का जीता जागता उदाहरण है, जिसकी रिकवरी के लिए सरकार को अधिकारियों की नकेल कसनी चाहिए |
नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय एक ऐसे ही लगभग 4000 करोड के उप खनिज चोरी के मामले में मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी द्वारा सूचना आयोग से कई बार इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर लड़ाई लड़ी, जिस पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2017 एवं 2019 में मा. सूचना आयुक्त ने शासन को निर्देश दिए थे तथा एक बार स्वयं मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी की मांग पर सूचना आयोग ने वर्ष 2015 में भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे ,लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई |
शासन/ प्रशासन की धींगा मस्ती मिलीभगत के कारण सरकार को उक्त घोटाले से मिलने वाले लगभग ₹500 करोड़ राजस्व की रिकवरी मामले में कार्रवाई नहीं हो पाई | नेगी ने दुख जताते हुए कहा कि सरकार चाहे कोई भी रही हो, खनन माफियाओं पर कार्रवाई के मामले में उनको सांप सूंघ जाता है, जिस कारण सरकार को करोड़ों रुपए राजस्व की हानि होती है |
मोर्चा सरकार से मांग करता है कि कैग रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र राजस्व वसूली एवं 4000 करोड रुपए के खनन घोटाले की शीघ्र जांच कराएं | पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह, सुशील भारद्वाज आदि थे |
कैग रिपोर्ट का संज्ञान ले खनन राजस्व वसूली की कार्रवाई करें सरकार- जन संघर्ष मोर्चा
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
