समग्र समाचार सेवा
रायपूर, 13 मार्च।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट रायपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी श्री सुनील गावस्कर एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सी. श्रीनिवास उपस्थित थे। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को श्री सत्यसाईं संजीवनी हॉस्पिटल परिसर नवा रायपुर में ‘मां एवं बाल देखभाल केन्द्र’ के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया।
राज्यपाल ने कहा कि आपके संस्था द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। आपके संस्था द्वारा बच्चों का निःशुल्क इलाज कराया जाता है जिससे देश के बाहर के बच्चे भी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के पद का दायित्व ग्रहण करने के पश्चात मेरा यह प्रयास रहता है कि उनके पास जब भी कोई जरूरतमंद अपनी समस्या लेकर आए तो हरसंभव उनकी समस्या के समाधान का प्रयास करूं।
राज्यपाल ने श्री गावस्कर का शाल और श्रीफल से सम्मान किया और कहा कि यह छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशी की बात है कि आप जैसे महान खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। मैं पूरे छत्तीसगढ़वासियों की तरफ से आपका अभिनंदन करती हूं। आप हमारे देश के गौरव हैं। आपने अपने खेल के माध्यम से देश के प्रति अतुलनीय योगदान दिया है। राज्यपाल ने श्री गावस्कर को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।
श्री गावस्कर ने राज्यपाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे पहले भी उनका छत्तीसगढ़ आगमन हुआ है और यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।
Previous Articleरतन टाटा ने ली कोविड वैक्सीन की पहली डोज, ट्वीट कर दी जानकारी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
