Site icon Samagra Bharat News website

बिहार के किशनगंज में सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलें 4 बच्चें

A tragic accident took place in Kishanganj, Bihar in which 5 people of the same family died due to burning. The accident happened this morning. A cylinder burst in a house in Salam Colony here, after which a huge fire broke out in that house. In the grip of this fire, 5 people from the same family came and died.

समग्र समाचार सेवा
पटना, 15 मार्च।

बिहार के किशनगंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों के जिंदा जलने से मौत हो गई है। हादसा आज सुबह ही हुआ। यहां सलाम कॉलोनी के एक घर में सिलेंडर फटा जिसके बाद उस घर में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में एक ही परिवार के 5 लोग आ गए और उनकी मौत हो गई।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि जब तक लोग बचाव करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक घर में आग चारों तरफ फैल चुकी थी। आग लगने के कारण एक ही परिवार के 4 बच्चे और परिवार के मुखिया की जिंदा जलने से मौत हो गई। मुखिया की पत्नी आग लगने के कारण बुरी तरह झुलस गई है, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version