समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 16 मार्च।
वाराणसी जनपद स्थित आईएमएस बीएचयू में मरीजों की जिंदगी दांव पर है। यहां ऑपरेशन मोबाइल की रोशनी में किया जाता है। इसका एक प्रमाण आईएमएस के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में को देखने को मिला। यहां15 मार्च को एक मरीज के दांत की सर्जरी डॉक्टरों को मोबाइल की रोशनी में करनी पड़ी। बीएचयू ट्रामा सेंटर परिसर स्थित दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय का संचालन किया जाता है। यहां केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों के साथ ही बिहार तक के मरीज बेहतर इलाज के लिए आते हैं।ऑपरेशन के बीच 10.20 बजे बिजली चली गई तो चिकित्सक परेशान हो गए। ऑपरेशन में कोई बाधा न आए, इसलिए तुरंत चिकित्सकों ने मोबाइल का टार्च जलाकर सर्जरी को जारी रखा।
Previous Articleउत्तराखंड टैक्सी-जीप-मैक्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सी एम तीरथ सिंह रावत से की मुलाकात: एनएचएआई लच्छीवाला टोल प्लाजा पर छूट की मांग
Next Article जल संरक्षण के लिए आगे आएं युवा- हिमांशु सिंह
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
