समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 22 मार्च।
महाराष्ट्र में एंटीलिया-सचिन वाझे के मामले और अब परमबीर सिंह के खत के सामने आने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। परमबीर सिंह ने बीते दिनों उद्धव ठाकरे को एक खत लिखा जिसमें उन्होंने बताया महाराष्ट्र के गृहमंत्री द्वारा 100 करोड़ रुपये की वसूली का टारगेट दिया गया था। इस मामले के सामने आने के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख से इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।
तो दूसरी तरफ भाजपा के सांसद महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात कर रहे है जिसके बाद संजय राउत ने सामने आकर बयान जारी किया है।
उन्होंने कहा है कि अगर इस्तीफे लेने लगे तो सरकार को चला पाना मुश्किल हो जाएगा। संजय राउत ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की बात सोचेगा, उसी आग में वह भी जलेगा।
जानकारी के मुताबिक अनिल देशमुख को लेकर शिवसेना के नेता संजय राउत ने राज्यसभा में कहा कि अगर NCP प्रमुख शरद पवार ने फैसला किया है कि मामले की जांच होनी चाहिए तो इसमे क्या गलत है? आरोप तो किसी पर कोई भी लगा सकता है। ऐसे में अगर इस्तीफा लेने लगे तो सरकार चला पाना मुश्किल हो जाएगा।
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने पर बोले संजय राउत- आप खुद इसी आग में जल जाएंगे
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
