समग्र समाचार सेवा
पटना, 3 अप्रैल।
बिहार की कांग्रेस प्रवक्ता जया मिश्र नें महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में महिला सशक्तिकरण को लेकर किए जा रहे अपने तमाम प्रयासों के बावजूद नीतीश सरकार महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर अभी भी लक्ष्य से कोसों दूर है।
जया मिश्रा ने कहा है कि एक तरफ तो बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर दावे करती है मगर स्थिति इसके विपरित है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अधिकांश जिलों-प्रखंडों में कागजों तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि बिहार के अधिकांश महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है एवं महिला विकास के क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाएं विभागीय अधिकारियों की लालफीताशाही की भेंट चढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं तथा किशोरियों को राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाला वांछित लाभ उन तक नहीं पहुंच पा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने बिहार सरकार से मांग किया है कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चल रही सरकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए।
नीतीश सरकार महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर अभी भी लक्ष्य से कोसों दूर- कांग्रेस प्रवक्ता जया मिश्र
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
