समग्र समाचार सेवा
हरिद्वार, 23 अप्रैल। मेलाधिकारी दीपक रावत के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को मेला नियंत्रण भवन (सी0सी0आर0) स्थित सभी कार्यालयों को सेनेटाइज किया गया।
सेनेटाइज किये जाने की प्रक्रिया के तहत मण्डलायुक्त रविनाथ रमन, मेलाधिकारी दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, अपर मेलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, हरवीर सिंह, रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी अंशुल सिंह, किशन सिंह नेगी, दयानन्द सरस्वती, जोनल मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार पाण्डे, नोडल अधिकारी मीडिया कुम्भ मेला मनोज कुमार श्रीवास्तव, विशेष कार्याधिकारी कुम्भ मेला महेश शर्मा, सेक्टर मजिस्ट्रेट के कक्षों सहित मेला नियंत्रण भवन के सभी कार्यालयों को सेनेटाइज किया गया।
मेलाधिकारी दीपक रावत ने सभी से कोविड उपयुक्त व्यवहार चाहे-वह मास्क पहनना हो, हाथ धोना हो, सामाजिक दूरी आदि का पालन करना हो, की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिये सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है ताकि कोराना का संक्रमण कम से कम फैल सके।
मेला नियंत्रण भवन (सी0सी0आर0) स्थित सभी कार्यालयों को किया गया सेनेटाइज
Next Article उत्तराखंड में बीते 24 घण्टे में कोविड के 4339 नए केस
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
