समग्र समाचार सेवा
रायपुर 24 अप्रैल। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों, आडम्बरों और कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, प्रेम और करुणा का संदेश दिया। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी जनसामान्य के लिए प्रासंगिक हैं। भगवान महावीर का जीवन हम सभी को अनुशासन, तप और संयम को अपने जीवन मे उतारने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा का दर्शन अशांत विश्व को शांति का सन्देश दे सकता है और दुनिया को हिंसा व आतंकवाद से मुक्ति दिला सकता है। भगवान महावीर के जीवन आदर्शों का पालन करने पर हम सभी प्रकृति के अनुकुल रहेंगे और सदैव निरोगी रहेंगे तथा संक्रामक बीमारियों से भी हमारी रक्षा होगी।
भगवान महावीर ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया – राज्यपाल अनुसुईया उईके
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
