समग्र समाचार सेवा
लखनऊ/ यूपी, 24अप्रैल। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि आज से वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा रहा। महामारी की रोकथाम के लिए वीकेंड कर्फ्यू है। उन्होंने कहा कि आज रात 8 से सोमवार सुबह तक रहेगा।
सामान्य गाड़ियों, अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। एसेंसियल कमोडिटी गाड़ियां चलेगी। कल वैक्सीनेशन का कार्य भी किया जा सकेगा। प्रदेश में लोगों को जागरूक किया जा रहा। ऑक्सीजन, रेमडेसिविर की कालाबाजारी पर कार्रवाई की, कालाबाजारी में 29 लोग गिरफ्तार किए गए।
668 रेमडेसिविर इंजेक्शन, 185 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए गए है। 9 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ NSA,गैंगस्टर में कार्रवाई हो रही।
आज से वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा रहा- एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
