समग्र समाचार सेवा
पटना, 25अप्रैल। बिहार सरकार की अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज में समुचित व्यवस्था नहीं हैं। दिन पे दिन अस्पताल प्रशासन और सरकारों की लापरवाही उजागर हो रहीं हैं। एक तो बिहार सरकार के मुखिया कॉविड के समुचित ईलाज की बात कर रहें है और दुसरी ओर जगह जगह महामारी एक्ट का पुरजोर उलंघन हो रहा है। अस्पताल प्रशासन और स्थानीय इकाई सब कुछ भगवान भरोसे छोड़ दिया हैं। जगह जगह भय का माहौल है। पश्चिम चंपारण अंतर्गत महारानी कुंवर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था बहुत ही दयनीय है। इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर बड़े बड़े भवन बना दिए गए है परंतु ना तो बेहतर जांच व्यवस्था है ना ही बेहतर कार्यप्रणाली।
बाबु धाम ट्रस्ट की अध्यक्षा और बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मंजुबाला पाठक ने उक्त संवाददाता से बात करते हुए बताया की इस महामारी में राजनीति करने की जरूरत नहीं है ।सभी को मिलकर साथ काम करने की जरूरत है परंतु सरकार की उदासीनता से उनका हृदय द्रवित हो उठता है।सरकार, जनता और तंत्र सभी को दुरुस्त होकर काम करने की जरूरत हैं। चंपारण गांधी जी की कर्मभूमि है और यहां समाज को नई दशा और दिशा मिली है बस जरूरत है सम्यक रूप से काम करने की जिसके लिए वो बार बार आवाज बुलंद करेगी। इसलिए श्री मति पाठक ने सरकार से चंपारण की अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ व्यवस्था की मांग की हैं।
सरकार चंपारण के अस्पतालों में समुचित व्यवस्था करें- मंजुबाला पाठक
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
