समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑफ स्पिनर आईपीएल2021 से बाहर हो गए हैं। अश्विन रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच का हिस्सा थे लेकिन अब वह टीम के साथ अहमदाबाद नहीं जाएंगे, बल्कि यहीं से अपने घर (चेन्नई में) लौट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अश्विन का परिवार इन महामारी का शिकार हो चुका है जिसे देखते हुए खिलाड़ी ने अपने परिवार के साथ रहने का फैसला लिया।
अश्विन ने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा, ‘मैं कल (सोमवार) से आईपीएल के इस सीजन से ब्रेक ले रहा हूं। इन दिनों मेरा परिवार कोविड- 19 से लड़ रहा है. इस मुश्किल घड़ी में मैं उन्हें सपॉर्ट करना चाहता हूं।’ दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने टि्वटर हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है।
इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने पारिवारिक हालात में सुधार आने पर टीम के साथ फिर से जुड़ने का भरोसा दिलाया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि अश्विन के परिवार में कौन-कौन कोविड- 19 के संक्रमण में आया है।
बता दें कि अश्विन ने अभी तक इस सीजन के पहले पांचों मैच में भाग लिया है।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
