समग्र समाचार सेवा
इंदौर, 29अप्रैल। खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने जीवनरक्षक औषधि और उपकरणों पर मुनाफाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे मुनाफाखोर व्यापारियों पर रासुका लगाने की भी मांग की है।
भाजपा नेता गोविंद मालू ने कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन की किल्लत के चलते जीवन रक्षक है । लेकिन, 30 हजार की मशीन एक लाख से भी ज्यादा कीमत में तथा सिलेंडर 20 हज़ार रूपये भारी मुनाफे में बेचे जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस पर लगाम लगाई जाना चाहिए। इनका स्टॉक जब्त कर अधिकतम खुदरा मूल्य पर इन्हें बिकवाना चाहिए। इसी तरह कई दवाइयों, पल्स ऑक्सीमीटर पर भी भारी मुनाफाखोरी करने वालों पर रासुका लगाई जाना चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंहजी को धन्यवाद दिया कि पे-टीएम के मालिक से बात करके 100 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश को दिलवाए। मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्टॉकिस्ट संकटकाल में मुनाफाखोरी न कर पाएं, यह भी सुनिश्चित करवाया जाए । शिवराजजी ने भी कहा किसी भी कीमत पर ऐसी मुनाफाखोरी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे कोई भी व्यापारी हो ! मेरे लिए पहले पीड़ित मानवता को राहत देना प्राथमिकता है। मुनाफाखोरों को कड़ा दंड दिया जाएगा ।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर,ऑक्सीजन सिलेंडर और पल्स ऑक्सीमीटर की मुनाफाखोरी करने वालों पर रासुका हो- गोविंद मालू
Previous Articleराज्यपाल सुश्री उइके के दिशानिर्देश पर राज्य में रेडक्रॉस गतिविधियों को संचालित करने प्रबंध समिति में नए सदस्य किये गए नामांकित
Next Article शिष्ठ जी और माण्डवी जी को श्रद्धांजलि- गोविन्द मालू
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
