समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 29अप्रैल। यूपी के सीनियर आईएएस दीपक त्रिवेदी का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। वह लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मूलत: राजस्थान के भरतपुर के निवासी दीपक त्रिवेदी की सेवा का कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त होना था। रिटायरमेंट से एक दिन पहले ही उनका निधन हो गया। दीपक त्रिवेदी यूपी IAS एसोसिएशन के चेयरमैन भी थे।
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी का कोरोना से निधन
Previous Articleकोरोना संक्रमित कवि कुंवर बेचैन जी का निधन..
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
