समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 13मई। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद देते हुए राज्य के सभी नागरिकों के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की है।
राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व पवित्र महीना रमजान के माह भर के कठिन उपवास के बाद आता है और नेकी एवं भलाई करने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की है कि ईद का पर्व सभी के जीवन में खुशियां एवं भाई-चारे लेकर आएगा तथा अमन-चौन, सौहार्द्र और एकता का संदेश देगा। राज्यपाल ने कहा कि इस अवसर पर मैं इबादत करती हूं कि देश और प्रदेश को जल्द कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिले। साथ ही लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के दिये गये के निर्देश का पालन करते हुए पर्व मनाएं।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने ईद-उल-फितर पर दी मुबारकबाद
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
