समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13मई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कहा कि वे कोरोना को हराने के लिए नियमों और दिशानिर्देशों का अनुपालन करें. साथ ही देश और समाज की भलाई के लिए काम करें।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। रमजान के पवित्र महीने के दौरान रोजा रखने, नियमपूर्वक नमाज अदा करने और अल्लाह की इबादत करने के बाद मनाया जाने वाला ईद-उल-फ़ित्र का यह मुबारक त्योहार, आपसी भाईचारे और मेल-जोल की भावना को मजबूत करने का अवसर होता है। ईद-उल-फ़ित्र का दिन स्वयं को मानवता की सेवा तथा जरूरतमंदों के जीवन को सँवारने के लिए फिर से समर्पित करने का दिन भी होता है।
आइए, हम सब कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सभी नियमों और दिशा-निर्देशों के पालन का और समाज एवं देश की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लें।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी ईद की शुभकामनाएं
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
