समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 14मई। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन विकास परिषद हेतु 25 करोड़ 50 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही धनराशि अवमुक्त करने हेतु स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून जनपद के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के तीन विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 01 करोड़ 93 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। विधानसभा क्षेत्र सहसपुर में नगर निगम क्षेत्र में चन्द्रबनी के अंतर्गत वाइल्ड लाईफ मुख्य मार्ग से चोयला मार्ग के चौड़ीकरण व नाला निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने 02 करोड़ 98 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। विधानसभा चकराता में दो निर्माण कार्यों के लिये 1 करोड़ 15 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने ऊधमसिंह नगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अंतर्गत टेडाघाट-चन्देली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 01 करोड़ 32 लाख रूपये की स्वीकृति दी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत तीन विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये 02 करोड़ 94 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। जसपुर क्षेत्र के अतंर्गत काशीपुर मेन मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 03 करोड़ 51 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तीन विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री ने 05 करोड़ 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा में विकासखण्ड भौंसियाछाना के अंतर्गत सल्ला भाट कोट से सूकना सल्यूणी तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 01 करोड़ 36 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन विकास परिषद हेतु प्रदान की 25 करोड़ 50 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
