समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 16मई। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से रविवार को ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री (ओ.एल.एफ) के जीएम श्री शरद कुमार यादव ने भेंट की। कोविड-19 के दृष्टिगत उन्होंने ओ.एल.एफ के कार्मिकों द्वारा एकत्रित धनराशि का 02 लाख 01 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को सौंपा। जीएम ओ.एल.एफ ने कहा कि मेडिकल उपकरणों की रिपेयरिंग में ओ.एल.एफ द्वारा राज्य को हर संभव मदद दी जाएगी। कोविड के दौरान राज्य की सहायता हेतु वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं अन्य मेडिकल उपकरणों की रिपेयरिंग मुफ्त में की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने कहा कि कोविड के दौरान राज्य को समाज के हर वर्ग से सहयोग मिल रहा है। अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठन, संस्थाएं सहयोग के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने मेडिकल उपकरणों की रिपेयरिंग के लिए राज्य सरकार को हर संभव मदद देने के लिए जीएम ओ.एल.एफ का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अवनीश कांत, सचिव इंटक यूनियन श्री देव सिंह पंवार, सचिव इंप्लॉयज यूनियन श्री उमा शंकर, अध्यक्ष बहुजन समाजवादी श्रम सभा श्री सुरेश वालियान एवं श्रीमती अनीता यादव आदि उपस्थित थे।
ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री की टीम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 02 लाख 01 हजार रुपए
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
