समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 17मई। उत्तराखंड की तीरथ सिंह रावत सरकार ने कोविड -19 की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए राज्य में लगी पाबंदियों को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। उत्तराखंड में अब 25 मई तक कोरोना कर्फ्यू यानी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी। बता दें कि उत्तराखंड में कर्फ्यू 18 मई को खत्म हो रहा था।
इस दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत सरकार ने न केवल अंतरराज्यीय आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई है बल्कि प्रदेश के अंदर भी एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर भी पाबंदी होगी। इसके अलावा हफ्ते में केवल 2 दिन के लिए ही निश्चित समय के लिए राशन की दुकानें खोली जाएंगी।
बता दें कि उत्तराखंड कोरोना के कहर के आंकड़े तो परेशान करने वाले हैं ही, लेकिन जो अब शिकार बन रहे हैं वह सरकार के होश उड़ाने के लिए काफी हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 9 साल से कम उम्र के करीब 1000 बच्चों को सिर्फ पिछले 10 दिनों के भीतर कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें से कुछ बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल तक में भर्ती कराना पड़ा है।
उत्तराखंड में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, 25मई तक लागू रहेंगी पाबंदियां
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
