समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17मई। वैश्विक महामारी के कोरना के बीच प्राकृतिक आपदा चक्रवात तौकाते केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में तबाही मचाने के बाद अब उत्तर गुजरात की तटों की ओर बढ़ रहा है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही हैं। चक्रवात की चपेट में आने से अबतक 6-8 लोगों की मौत हो चुकी है।
ऐसे में मौसम विभाग ने गुजरात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
इस बाबत मुंबई BMC ने बताया है कि चक्रवाती तूफान के खतरे के मद्देनजर बांद्रा वर्ली सी लिंक को अगले आदेश आने तक के लिए बंद कर दिया गया है. बीएमसी द्वारा लोगों को अन्य रूट अपनाने की सलाह दी गई है।
इसके 17 मई की शाम तक गुजरात के तट तक पहुंचने की संभावना है और 18 मई की सुबह यह पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा। वहीं भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाएं नजदीकी बंदरगाहों पर पहुंच गई हैं।
चक्रवात ‘तौकते का खौफ, मुंबई एयरपोर्ट बंद, गुजरात में येलो अलर्ट जारी
Previous Articleकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय सहत्रधारा में 05 आक्सीजन बेड की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
Next Article भगवान् शंकराचार्य से जुड़ी इतिहास की कहानी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
