समग्र समाचार सेवा
न्यू टिहरी, 20 मई। तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु अवैध शराब/ड्रग्स के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। जिसके क्रम में बुधवार को टिहरी गढवाल पुलिस की एसओजी टीम ( सीआईयू ) व थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से एसएसपी टिहरी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के निकट पर्यवेक्षण में अवैध स्मैक/ड्रग्स के विरुद्ध बडी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
एसओजी टीम व थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से गहन पतारसी-सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत स्थान न्यू रेलवे रोड ब्रिज ढालवाला से मादक पदार्थ 20.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को क्रमशः 10.50 ग्राम व 10.40 ग्राम ( कुल 20.90 ग्राम ) स्मैक के साथ स्कूटी UK08A3032 सहित गिरफ्तार किया गया है।
जनपद टिहरी गढवाल में एसएसपी महोदया के निर्देशन में व्यापक रुप से नशे / ड्रग्स के विरुद्ध अभियान के तहत कार्यवाही लगातार जारी है
जिसके अन्तर्गत विगत 04 माह में वर्तमान तक NDPS ACT में 23 अभियोगों में कुल 25 अभियुक्त गिरफ्तार कर लगभग 10 किलो चरस, 70. 90 ग्राम स्मैक, 46 किलो से अधिक डोडा-पोस्त तथा 69 अभियोग में 74 अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किये गये हैं, जिसमें कुल 2601 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 480 बीयर की बोतल व 93 लीटर कच्ची शराब बरामद की जा चकी है। इसके अतिरिक्त 0.92 हेक्टेयर अफीम की अवैध खेती को भी नष्ट किया जा चुका है जिसमे कुल 41 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है और आगे भी यह अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।
उपरोक्त प्रकरण में अभियुक्तगणों के खिलाफ थाना मुनिकीरेती पर एनडीपीएस एक्ट की में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
Previous Articleगन्ना मन्त्री यतीश्वरानन्द ने मेल आईडी जारी कर मांगे सुझाव
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
