समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 21 मई। देहरादून जनपद के कोविड उपचार व्यवस्थाओं के प्रभारी मंत्री तथा सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एम0एस0एम0ई0 तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी द्वारा जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों संग वर्चुअल मीटिंग में दिए गए निर्देशानुसार आज जिलाधिकारी द्वारा जनपद की समस्त विधानसभाओं में विधायकगणों को प्रशासन स्तर से की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु प्रत्येक विधानसभा हेतु पृथक – पृथक प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी किए हैं।
काबीना मंत्री गणेश जोशी द्वारा बताया गया कि इस संकट काल में हर कोई अपनी क्षमतानुसार लोगों की मद्द करने का प्रयास कर रहा है। जनपद के समस्त माननीय विधायकगण अपनी क्षमताओं से बाहर जा कर भी क्षेत्र की जनता को उपचार सुविधाएं दिलाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। देहरादून जनपद में कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक असर है, इसके बावजूद हमारे समस्त विधायकगण जनपद में एक टीम के तौर पर कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि माननीय विधायकगणांे को अपनी विधानसभा अतर्गत प्रशासन की ओर से सहयोग में कोई कमी न रहे। इसी क्रम में विधायकगणों की मांग के अनुसार मेरे द्वारा जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया था। मुझे आशा है कि विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारियों के आने से जनपद की टीम जनता को राहत दिलाने के काम में और भी ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करेगी।
विधानसभावार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति से विधायकगणों को मिलेगा सहयोग: गणेश जोशी
appointment of Nodal officers Ganesh Joshi Industrial Development Khadi and Village Industries Kovid treatment arrangements Legislative Minister in charge and Minister for Military Welfare MLAs will get support MSME एम0एस0एम0ई0 औद्योगिक विकास कोविड उपचार व्यवस्थाओं खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी नोडल अधिकारियों की नियुक्ति प्रभारी मंत्री तथा सैनिक कल्याण विधानसभावार विधायकगणों को मिलेगा सहयोग
Previous Articleभाजपा संगठन की टीम पंहुची बिजनाड, प्रभवितो को सौंपी राहत सामग्री
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
