समग्र समाचार सेवा
उत्तरकाशी,22 मई। देवास्थानम बोर्ड के खिलाफ एक बार फिर चारधाम तीर्थ पुराहितों का गुस्सा चरम पर पहुँच गया है । शुक्रवार को देवास्थानम बोर्ड के कर्मचारियों की और से केदारनाथ धाम के मुख्य गेट पर लगाए गए तालेबंदी को लेकर गांगोत्री धाम के तीर्थ पुराहितों में आक्रोश फ़ैल गया है। तीर्थ पुरोहितों ने इसको लेकर अपना विरोध दर्ज किया है।
केदारनाथ धाम में देवास्थानम बोर्ड की और से मुख्य गेट पर तालाबंदी की सूचना मिलते ही गंगोत्री धाम में गंगोत्री धाम मन्दिर समिति और पुरोहित समाज ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई जिसके बाद । इस बैठक के बाद धाम मन्दिर समिति और पुरोहित समाज के लोगों ने केदारनाथ धाम में की गई तालाबंदी का विरोध किया और देवास्थानम बोर्ड और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उनका कहना है की उत्तराखंड देवास्थानम बोर्ड के नाम पर किसी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगर ऐसी मनमानी चलती रही तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार की होगी।
गंगोत्री धाम मन्दिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल का कहना है कि एक और प्रदेश सरकार कह रही है कि तीर्थ पुराहितों के हक हकूकों के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं करेगी। वहीँ दूसरी और केदारनाथ धाम में मुख्य तीर्थ पुरोहितों के जाने पर पाबंदी लगाई जा रही है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
