समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 29 मई। अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत देहरादून राजीव कुमार ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार स्थायी लोक अदालत देहरादून में सभी वादों की सुनवाई/सामान्य बैठकें वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से 01 जून 2021 से सप्ताह में तीन दिवस मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार को 11 बजे से ‘jisti Meet’ App जिसका लिंकhttpsmeet.Jit.si/pla121220020 है के द्वारा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने सभी सम्मानित वादकारियों/अधिवक्ताओं को सूचित किया है वह अपने वादों /मुकदमों की नियत तिथि स्थायी लोक अदालत देहरादून के कार्यालय से मालूम कर सकते हैं तथा इसके अतिरिक्त नया वाद, दस्तावेज व अन्य प्रपत्र दाखिल करना चाहते हैं तो वह अग्रिम आदेश तक वीडियोफान्फ्रेसिंग व न्यायालय की ई-मेल pladoon@outlook.com के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0 रीडर 8077362040 एवं आशुलिपिक 9557096913 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
स्थायी लोक अदालत देहरादून में 1 जून से सप्ताह में तीन होगी सभी वादों की सुनवाई
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
