समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 29मई। आज “सेवा ही संगठन” महिला मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा “विशाल रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया।
महारक्तदान शिविर में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण एवं महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती कमली भट्ट के नेतृत्व में होटल सनराइज राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित किया गया। जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान करने योगदान किया ।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा 50 यूनिट एकत्रित किया
महानगर की महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट ने सभी रक्त दाताओ का हार्दिक धन्यवाद किया। जिन्होंने इस महामारी में अपना योगदान किया एवं पुण्य कार्य के लिए आगे आए और रक्तदान किया।
कमली भट्ट अपने पदाधिकारी एवं छोटे बड़े भाईयों का भी विशेष धन्यवाद किया। आप सब के सहियोग से हम कार्यक्रम को सफल बना पाए। इसी के साथ मसूरी विधानसभा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री माननीय श्री गणेश जोशी जी ने सभी अपनी बहनों को महिलाओं को शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, कंचन ठाकुर, मीडिया प्रभारी ऋतु मित्रा, बबीता सहोत्रा, मंजू कौशिक,सुमन संजय सिंह, अंशिता शर्मा, अंजू ध्यानी, रानी, गीता मीनाक्षी, अरुणा शर्मा प्रदेश एवं महानगर की सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
सेवा ही संगठन” महिला मोर्चा महानगर देहरादून ने आयोजित किया “विशाल रक्तदान शिविर”
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
